Home छत्तीसगढ़ बीएसपी-भिलाई विद्यालय में 77वाँ केंद्रीयकृत एनसीसी दिवस समारोह संपन्न

बीएसपी-भिलाई विद्यालय में 77वाँ केंद्रीयकृत एनसीसी दिवस समारोह संपन्न

32
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 23 नवम्बर, 2025 को भिलाई विद्यालय सेक्टर–2 में 77वाँ केंद्रीयकृत एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भिलाई विद्यालय सेक्टर–2 के आर्मी विंग के 100 कैडेट तथा सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर–10 के एयर विंग के 50 कैडेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे रहीं व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर बीएसपी के विभिन्न विद्यालयों से प्राचार्य श्रीमती सुमिता सरकार, श्रीमती रूबी बर्मन रॉय, श्रीमती उर्वशी साहू एवं कार्यपालकगण श्रीमती सविता तिवारी, श्री अशोक सिंह, श्री मनीष तिवारी, श्री एस.के. नागले, श्री राजेश गुप्ता, एवं श्रीमती के. संगीता उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी कैडेटों को एनसीसी दिवस की शपथ दिलाई।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी छात्र–छात्राओं में दृढ़ संकल्प, समर्पण, अनुशासन, धैर्य और कड़ी मेहनत की भावना विकसित करता है, जो उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में श्रीमती रजनी रजक एवं डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में छात्राओं द्वारा स्वागत–गान प्रस्तुत किया गया। भिलाई विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय सिंह पवार ने स्वागत भाषण एवं एनसीसी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। वहीँ एनसीसी थर्ड ऑफिसर श्री गोवर्धन साहू ने एनसीसी दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा डीजी-एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स के संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर सजिथा राजेश के मार्गदर्शन में छात्राओं—दीक्षा, किरण, योगिता, सुमन एवं अंजलि द्वारा प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत यास्मिन एवं अर्पिता के निर्देशन में समूह नृत्य तथा विशाखा पांडेय, मनीषा और भावना के मार्गदर्शन में एरोबिक ड्रिल प्रस्तुत की गई।

समारोह में उत्कृष्ट एनसीसी प्रदर्शन हेतु अनेक कैडेटों को सम्मानित किया गया। बेस्ट कैडेट का पुरस्कार सेक्टर–10 की इशिता गुप्ता और भिलाई विद्यालय की आर्या पांडेय को प्रदान किया गया। आर्मी विंग से प्लाटून कमांडर रूपेश नाग, ओम सिंह, सुमन मिश्रा और रितिका सहानी को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, वहीं एयर विंग (सीनियर सेकंडरी सेक्टर–10) से प्रियंशी यादव एवं पलक महादेवन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पायलटिंग में उत्कृष्टता के लिए भिलाई विद्यालय की दिव्या उपाध्याय और योगिता साहू को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट कमांडर श्रेणी में चंदन यादव एवं दीक्षा सिन्हा को पुरस्कृत किया गया, जबकि भिलाई विद्यालय को प्रभावशाली एवं अनुशासित मार्चपास्ट के लिए ‘बेस्ट मार्चपास्ट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा फिलिप एवं श्रीमती सुनीता अनिल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुमिता सरकार द्वारा दिया गया। एनसीसी गीत और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेन्द्र कुमार साहू, सरिता कुमारी शाक्या, पवन अग्रवाल, एस.के. साहू, राजेश साहू, एम.एम. राव, परवेज़ अहमद, पद्मावती, फातहीन, पूर्णिमा तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।