Home छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार पुसौर और सरिया में देंगे करियर मार्गदर्शन

35
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 24 नवंबर 2025

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के विशेष पहल पर प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार द्वारा रायगढ़, पुसौर और सरिया में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  25 नवंबर की सुबह 8:30 बजे पुसौर में तथा शाम 3.30 बजे सरिया में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र होंगे।

कार्यक्रम में आनंद कुमार अपने अनुभवों के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उच्च शिक्षा के अवसर और भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और युवाओं में विशेष उत्साह है। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने युवाओं से इन अवसरों का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की है।