Home छत्तीसगढ़ ब्लास्ट फर्नेस-7 ने मासिक उत्पादन का रचा नया कीर्तिमान, नवंबर 2025 में दर्ज किया अब तक...

ब्लास्ट फर्नेस-7 ने मासिक उत्पादन का रचा नया कीर्तिमान, नवंबर 2025 में दर्ज किया अब तक का सर्वोच्च हॉट मेटल उत्पादन

50
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-7 ने नवंबर 2025 में 1,30,210 टन हॉट मेटल उत्पादन दर्ज करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। ब्लास्ट फर्नेस-7 ने मार्च 2025 में दर्ज रिकॉर्ड 1,30,183 टन के सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन को पीछे छोड़ते हुए नया उत्पादन कीर्तिमान बनाने में सफलता प्राप्त की।

इसके साथ ही ब्लास्ट फर्नेस-7 ने नवंबर 2025 में 2.10 टन प्रति घन मीटर प्रतिदिन की सर्वोच्च हॉट मेटल उत्पादकता दर्ज की, जो मार्च 2025 में प्राप्त 2.07 टन प्रति घन मीटर प्रतिदिन के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है।

ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी ने केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएँ) श्री तुषार कान्त, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री त्रिभुवन बैठा, मुख्य महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री राहुल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक प्रभारी (एसपी-2) श्री जगेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए श्री तापस दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी और सभी सहयोगी इकाइयों को बधाई दी। उन्होंने बीएफ-7 के प्रदर्शन में आए इस सुधार की सराहना की तथा उत्पादन में ऐसे ही निरंतर वृद्धि के प्रति अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इन सुधारात्मक प्रयासों को अन्य फर्नेस में भी विस्तारित किया जाना चाहिए, जिससे संयंत्र की उत्पादकता नई ऊँचाइयों को छू सके।