Home छत्तीसगढ़ नंदिनी चूनापत्थर खान में 41वाँ वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह संपन्न

नंदिनी चूनापत्थर खान में 41वाँ वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह संपन्न

41
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नंदिनी चूनापत्थर खान, भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में 29 नवंबर 2025 को 41वाँ वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा, खान सुरक्षा महानिदेशालय, बिलासपुर क्षेत्र–1, 2 एवं रायगढ़ क्षेत्र के तत्वावधान में मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खदान क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ करना रहा।

समारोह की शुरुआत निरीक्षण दल के कन्वेनर श्री मनमोहन सिंह द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराने तथा सभी उपस्थित जनों को सुरक्षा शपथ दिलाने के साथ हुई। सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, बच्चों द्वारा नाटक प्रस्तुति, निबंध, मॉडल प्रदर्शनी तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सुरक्षा अवधारणाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने खदान सुरक्षा नियमों, जोखिम प्रबंधन तथा आधुनिक सुरक्षा तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सुरक्षित खान संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए खान प्रबंधक श्री संतोष कुमार खंडे ने कहा कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी कर्मियों की सजगता और अनुशासित कार्यप्रणाली दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि हमारी कार्य-संस्कृति का अभिन्न अंग है।

कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य महाप्रबंधक (फ्लक्स) श्री चिंतला श्रीकांत द्वारा तैयार की गई थी। इस अवसर पर श्री एस. जामुलकर, श्री ओमेन टेटे, सुरक्षा अधिकारी श्री अजय चतुर्वेदी, श्री अलंकार भिवगड़े, श्री संजय कुमार, श्री म्रिनालेश साहा सहित नंदिनी खान के सभी अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी, डी.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक, ठेका श्रमिक तथा ठेकेदार उपस्थित थे।

नंदिनी खान प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों, यूनियन प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।