Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए 07 जनवरी तक आमंत्रित प्रविष्टियां

राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए 07 जनवरी तक आमंत्रित प्रविष्टियां

44
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत निर्वाचन आयोग मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मीडिया संस्थानों को करेगा  सम्मानित

प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो एवं ऑनलाइन मीडिया को दिए जाएंगे अवार्ड

रायपुर, 03 जनवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (SVEEP) के क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली–110001 स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से media_division@eci.gov.in पर भी प्रेषित की जा सकती हैं।

राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के अंतर्गत आयोग द्वारा कुल चार श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टेलीविजन), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) तथा ऑनलाइन/इंटरनेट एवं सोशल मीडिया शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चयनित मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2026 को सम्मानित किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के माध्यम से उन मीडिया संस्थानों को प्रोत्साहित करेगा, जिन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है, नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं चुनाव से जुड़े आईटी एप्लीकेशनों की जानकारी दी है तथा मतदाताओं तक सटीक, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाई है ।  साथ ही विशिष्ट एवं दुर्गम मतदान केंद्रों पर आधारित स्टोरीज़, विशेष कार्यक्रमों, चर्चाओं एवं विशेषज्ञ आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जन-पहुंच बनाने और निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की नई पहलों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाने वाले मीडिया संस्थानों को भी सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही, चुनाव से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं का खंडन करने, सही एवं सत्यापित जानकारी का प्रसार करने तथा जनसामान्य पर पड़े सकारात्मक प्रभाव के साक्ष्यों को भी पुरस्कार के मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।