Home रायपुर टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत निगम जोन 9 क्षेत्र में मोवा अंडरब्रिज के...

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत निगम जोन 9 क्षेत्र में मोवा अंडरब्रिज के नीचे अवैध कब्जे हटाने अभियान चलाकर 14 ठेलो को हटाया

51
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर – आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियता  शरद ध्रुव, सहायक अभियंता, उपअभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग ने मोवा अंडर ब्रिज के नीचे जनशिकायत पर अभियान चलाकर वहां से 14 ठेलो को केन की सहायता से हटवाया एवं यातायात को जनहित में सुगम बनाकर जनशिकायतो का त्वरित निदान जोन स्तर पर किया।

वहीं जोन 9 नगर निवेश विभाग ने जोन क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर मोवा क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र में संचालित बेकरी को जनशिकायत सही पाकर नियमानुसार कडी कार्यवाही करते हुए आवासीय क्षेत्र में बेकरी संचालन को सीलबंद करने की कार्यवाही की और जनशिकायत का त्वरित निदान जोन स्तर पर किया।