Home रायपुर आयुक्त  विश्वदीप ने यातायात पुलिस,नगर निगम राज्य लोकनिर्माण,जाम दूर कर यातायात सुगम...

आयुक्त  विश्वदीप ने यातायात पुलिस,नगर निगम राज्य लोकनिर्माण,जाम दूर कर यातायात सुगम बनाने आवश्यक कार्यवाही करने के दिये निर्देश…

27
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में यातायात पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राज्य लोकनिर्माण विभाग, छ ग विद्युत पावर वितरण कंपनी, नगर पालिक निगम रायपुर, नगर निगम नगर निवेश विभाग एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर उन्हें राजधानी शहर रायपुर के सर्विस रोड, जीई रोड, एमजी रोड नाईट चौपाटी, मालवीय रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गो बाजार क्षेत्रों, व्यवसायिक क्षेत्रो में मार्गो पर शाम को यातायात जाम की समस्या से प्रतिदिन शाम को संयुक्त कार्यवाही कर नागरिको को यातायात जाम की समस्या से राहत दिलवाकर प्रमुख मार्गो में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन कायम करने के निर्देश दिये है।

आयुक्त विश्वदीप ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा और विचार विमर्श करते हुए जनहित में जनसुविधा हेतु यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने विभिन्न मार्गो को चिन्हित करने और जनहित की दृष्टि से रोड मार्किंग, जेब्रा कासिंग, ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्थित करने, स्पीड ब्रेकर को व्यवस्थित करने सहित नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही लोकहितार्थ प्रशासनिक तौर पर करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये है ताकि नागरिको को राजधानी शहर में प्रमुख मार्गो पर प्रतिदिन शाम को होने वाले यातायात जाम से राहत मिल सके और यातायात सुव्यवस्थित हो सके।

आयुक्त विश्वदीप द्वारा ली गई बैठक में ट्रैफिक एसपी अजय कुमार, एएसपी विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभास मिश्रा,अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप यादव, आशुतोष सिंह, अंशुल शर्मा जुनियर सहित नगर निगम नगर निवेश एवं लोक निर्माण विभाग सहित यातायात पुलिस प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राज्य लोकनिर्माण विभाग, छ.ग. विद्युत पावर

वितरण कंपनी के संबंधित अधिकारीगणो की उपस्थिति रही।