Home रायपुर टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर चौक,...

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर चौक, सुन्दर नगर मार्ग, पंडरी मार्ग सहित प्रमुख मार्गो को जनहित में अभियान चलाकर किया गया अतिक्रमणमुक्त

34
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

लगभग 25 अवैध ठेलों को सड़क पर अतिक्रमण करने पर किया गया जब्त

नगर निगम जोन 4 एवं 5 की टीम सहित अभियान चलाकर कब्जाधारी दुकानदारों पर सड़क पर कब्जा किये जाने पर लगभग 37000 रूपये का किया गया ई चालान

रायपुर – आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव,जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 4 और जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2, 4 और 5 क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर, सुन्दर नगर रोड और पंडरी मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को पुनः एक बार समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख़्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे .

आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन 2, 4 और 5 क्षेत्र में लगभग 25 अवैध ठेलों को सड़क कब्जामुक्त करने जब्त कर लिया गया.

वहीं टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेश्वर चौक से पुरानी बस्ती मार्ग, लाखेनगर चौक, सुन्दर नगर मार्ग तक और पंडरी मार्ग में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और जोन 2, 4 एवं 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा साथ मिलकर सड़क के कब्जाधारी दुकानदारों से सड़क पर कब्जा करने पर कुल लगभग कुल 37000 रूपये का ई चालान करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत जनहित में स्थल पर की गयी. वहीं सड़क पर कब्जा कर बनाये गए अवैध शेड को विभिन्न मार्गो में जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत सड़क मार्गो को कब्जोँ से मुक्त किया गया.विभिन्न दुकानदारों द्वारा प्रमुख मार्गो में बनाये गए अवैध पाटों को तोडा गया.

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है .