Home छत्तीसगढ़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा,संतोषी नगर सहित विभिन्न प्रमुख...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा,संतोषी नगर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गो का सड़क यातायात और प्रगतिरत विकास कार्यों निरीक्षण कर स्थल समीक्षा कर यातायात सुधार और विकास कार्यों को गतिमान करने दिए आवश्यक निर्देश

37
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर – आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, जोन 6 जोन अध्यक्ष shr बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद राजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू , स्वप्निल मिश्रा, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, अधीक्षण अभियंता इमरान खान,सम्बंधित जोन कमिश्नरो की उपस्थिति में शंकर नगर, संतोषी नगर सहित अन्य विभिन्न प्रमुख मार्गो का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था और ऑक्सीजोन और नरेय्या तालाब में प्रगतिरत विकास कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर स्थल समीक्षा करते हुए जनहित में आवश्यक निर्देश रायपुर नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को दिए.

सांसद ने जनहित में आवश्यक कार्यवाही करने सभी प्रमुख मार्गो पर आमजनों को यातायात जाम की समस्या से राहत दिलवाने और नगर में प्रगतिरत विकास कार्यों को तत्काल निरन्तरता से गतिमान करते हुए तय समयसीमा में मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से प्राथमिकता से सभी विकास कार्यों को पूर्ण किया जाना ना सुनिश्चित करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.