Home रायपुर रॉयल बैडमिंटन ग्रुप के सदस्य- अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते हुई मौत...

रॉयल बैडमिंटन ग्रुप के सदस्य- अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते हुई मौत – पूरा वीडियो कैमरा में हुआ कैद जानिए पूरा मामला

47
0
Oplus_16908288
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर,अश्वनीनगर – रोज सुबह ओपन ग्राउंड सोनकरबड़ी में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। साथ खेल रहे उनके दोस्त कुछ समझते या मदद करते इसके पहले ही उनकी सांसें थम गई। घटना रविवार सुबह की है।

कारोबारी के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही श्री बजाज रोजाना अपने दोस्तों के साथ बिताते थे। हर दिन की तरह वे 15 फरवरी की सुबह भी अश्वनीनगर स्थित सोनकरबाड़ी में गये।

बैडमिंटन के पहले ही गेम में अचानक वे जमीन पर दर्द से कराहते हुए गिर गये। इनके मित्र कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी सांसें थम गई। आनन-फानन में दोस्तों ने उन्हें रायपुरा स्थित जगन्नाथ अस्पताल पहुंचाया, वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ इसे कॉर्डियक अरेस्ट बता रहे हैं। इसमें व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिलता और मौत हो जाती है।

अमृत बजाज रोजाना अश्वनीनगर सोनकर बाड़ी में खेलने जाते थे 

15 फरवरी की घटना,शहर में ओपन बैडमिंटन कोर्ट में पहली घटना

शटल उठाते समय गिर पड़े 

रोजाना रॉयल बैडमिंटन टीम जो कि खेल का वीडियो रिकॉर्डिंग अपने यूट्यूब चैनल में डालने के लिए करते थे और इस घटना की रिकॉर्डिंग कैमरा में आई आप देख सकते है। वीडियो लिंक के माध्यम से 👇🏻

https://youtu.be/Fub69W9z2UY?si=WRwErmU8cMDxY76x

आपको बता दे इसमें श्री बजाज अपने जोड़ीदार के साथ बैडमिंटन खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहला शॉट खेलने के बाद दूसरे शॉट में जमीन पर गिरी शटल को उठाते समय वे जमीन पर मुंह के बल लुढ़क गये। वायरल वीडियो के अनुसार दोस्तों ने श्री बजाज को उठाया और जमीन पर ही बैठाकर तौलिये से हवा देकर और पानी छिड़ककर उन्हें सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की।फिर उन्हें रायपुरा के जगन्नाथ हॉस्पिटल में ले जाया गया

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन होने के लिए लिंक पर लिंक करे

https://chat.whatsapp.com/KMpuSwHfn3p1Iyf0HOXNnd?mode=gi_t