Home राजनीति अवैध नलो पर कार्यवाही सभी टकियों में जलभराव की मॉनिटरिंग सुव्यवस्थित टैंकर...

अवैध नलो पर कार्यवाही सभी टकियों में जलभराव की मॉनिटरिंग सुव्यवस्थित टैंकर संचालन की मॉनिटरिंग, वार्ड पार्षदो से समन्वय रखकर कार्य करने के जलविभाग अध्यक्ष के निर्देश

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर – आज नगर निगम जोन 9 कार्यालय में पहुंचकर महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के संबध में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

 

नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य कुमार सेन, पार्षद  मोहन साहू सावित्री धीवर प्रमा मनोज विश्वकर्मा, पार्षद प्रतिनिधि  जयंत साहू अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू जल बोर्ड समिति के अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियता जल नरसिंह फरेन्द्र, जल बोर्ड कार्यपालन अभियंता अशुल शर्मा जूनियर, फिल्टर प्लांट की टीम, जोन 9 के कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, जल विभाग सहायक अभियंता  सैय्यद जोहेब, उपअभियता आशुतोष पाडे की उपस्थिति रही।

बैठक में नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष ने आगामी ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की सुचारू तैयारी करने, अवैध नलों पर कार्यवाही कर विच्छेदन करने, बल्क कनेक्शन का संयुक्त निरीक्षण मुख्यालय जल विभाग, जल बोर्ड व संबधित जोन की टीम द्वारा किये जाने, जल से संबंधित समस्त कार्य हेतु पूर्व से सामग्री की व्यवस्था किये जाने, टैंकर संचालन की मॉनिटरिंग किये जाने, जलसंबंधित कार्य पार्षदो के साथ समन्वय स्खकर जनहित में किये जाने और टैंकर संचालन में लापरवाही बरते जाने पर सबधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये है। जलविभाग अध्यक्ष श्री सतोष सीमा साहू ने बैठक में जोन 9 अध्यक्ष एवं पार्षदो से ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने सुझाव लिए एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।