Home Uncategorized रायपुर में होगा “प्रकृति मित्र सम्मान” व गौ माता सेवक सम्मान का...

रायपुर में होगा “प्रकृति मित्र सम्मान” व गौ माता सेवक सम्मान का आयोजन 

121
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर. राजधानी रायपुर एक ऐसे कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रही है जिसमें प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में कार्य करने वाली सस्थाओं, शैक्षणिक सस्थाओं एवं व्यक्तियों का सम्मान होगा. कार्यक्रम 26 अप्रैल 2026 रविवार को शाम 04 बजे से तेलीबांधा स्थिति मैगनेटो में आयोजित होगा. इस अवसर पर गौ माता सेवक सम्मान के अंतर्गत गौ सेवकों का विशेष रूप सम्मान भी किया जायेगा.

 

यह आयोजन रायपुर की समाजसेवी संस्था खुशियां बाँटे अभियान द्वारा आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग होंगी. जबकि अध्यक्षता रायपुर की प्रथम महिला महापौर श्रीमती मीनल चौबे करेंगी. विशिष्ट अतिथि के रूप में ख्याति प्राप्त चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. गीतेश अमरोहित को आमंत्रित किया गया हैं.

 

विगत एक माह से संस्था निःशुल्क सकोरा वितरण कर लोगों को गौरैया बचाओ अभियान से जोड़ रही है. सेव बर्ड सेव नेचर की थीम पर यह पुरा आयोजन हो रहा है जोकि प्रकृति को समर्पित है. 

 

इस अवसर पर सेव बर्ड सेव नेचर थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया हैं. अभियान के सस्थापक सौरभ बख्शी ने रायपुर में मीडिया से चर्चा में बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक और प्रेरित करना है.