Home Uncategorized निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 2 के आदर्श चौक कबीर...

निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 2 के आदर्श चौक कबीर नगर में नागरिकों को स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक 

80
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर – आज रायपुर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर और पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भगतराम हरबंश और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर  राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 अंतर्गत जोन क्षेत्र में पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श चौक कबीर नगर में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक और कहानियों का मंचन करवाकर स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल अभियान चलाकर दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली अपनाकर चार पृथक – पृथक रंग के डस्टबिन में गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष देखभाल कूड़ा अलग – अलग करके रखकर सफाई मित्र को देकर रायपुर शहर को स्वच्छ शहर बनाने भागीदारी दर्ज करने की नागरिकों से विनम्र अपील जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक, रितेश झा, राकेश बंजारे की उपस्थिति में की गयी

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 अंतर्गत सफाई जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी नागरिकों को जीवन में स्वच्छता का महत्व बतलाते हुए इधर – उधर कूड़ा नहीं फेंकने और सफाई मित्र को सफाई वाहन में कूड़ा देकर वार्ड एवं शहर को स्वच्छ रखने में भागीदार बनने की विनम्र अपील की गयी और खुले में कचरा फेंके जाने पर सम्बंधितों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कड़ी चेतावनी व्यवस्था सुधार हेतु दी गयी. सभी स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मचारियों ने रहवासियों सहित सामूहिक स्वच्छता शपथ ली.