Home प्रशासनिक NHAI रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने संभाला पदभार

NHAI रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने संभाला पदभार

30
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आज आलोक कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी) ने क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व वे नई दिल्ली मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी आर. वेंकटेश्वरलु के पटना स्थानांतरण के बाद आलोक कुमार की रायपुर पदस्थापना हुई है।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन, तकनीकी प्रबंधन और प्रशासन का लंबा व व्यापक अनुभव है। वे देश के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजनाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रायपुर का प्रभार संभालने से ठीक पहले वे नई दिल्ली स्थित एनएचएआई मुख्यालय में प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम – इनविट डिवीजन) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही उनके पास आरआईआईपीएल (RIIPL) के प्रमुख (SPV) सह-वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था।