Home क्राइम कोरिया में अवैध रेत-ईंट परिवहन मामले में मिनी हाईवा समेत 9 वाहन...

कोरिया में अवैध रेत-ईंट परिवहन मामले में मिनी हाईवा समेत 9 वाहन जब्त

37
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

खनिजों के परिवहन के विरूद्ध कोरिया जिले में जारी जांच पड़ताल एवं कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग ने मिनी हाईवा सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है। बैकुंठपुर और पटना क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान इन वाहनों को बिना वैध अनुमति रेत और ईंट का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जब्त वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना बैकुंठपुर और पटना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जांच पड़ताल का अभियान चलाया जा रहा है।