Home तकनिकी आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु विद्यालयों में 17 जुलाई तक...

आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु विद्यालयों में 17 जुलाई तक शिविर का आयोजन

57
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

विद्यालयों में 216 विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र

रायपुर, 15 जुलाई 2026/ विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर विकासखंड अभनपुर के चयनित विद्यालयों में 15 जुलाई एवं 17 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को कुल 216 प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें शासकीय हाई स्कूल गिरोला में 15 आय, 23 निवास एवं 2 जाति प्रमाण पत्र, पी.एम.श्री सेजेस अभनपुर में 26 आय, 12 निवास एवं 33 जाति प्रमाण पत्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकरी में 31 आय, 16 निवास एवं 12 जाति प्रमाण पत्र तथा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रवेली में 22 आय, 13 निवास एवं 11 जाति प्रमाण पत्र दिए गएद्य इस प्रकार शिविर के दौरान कुल 94 आय प्रमाण पत्र, 64 निवास प्रमाण पत्र एवं 58 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए।

विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होने हेतु सूचित करें, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समय पर तैयार किए जा सकें।

इस अवसर पर अभनपुर तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला एवं नायब तहसीलदार श्री विपिन बिहारी पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।