Home छत्तीसगढ़ सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने किया धरसींवा जनपद का निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने किया धरसींवा जनपद का निरीक्षण

23
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रीपा सेंटर में महिला समूहों को आय बढ़ाने के दिए सुझाव, स्कूलों में लापरवाही पर प्राचार्यों को चेतावनी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर कुमार बिश्वरंजन ने आज जनपद पंचायत धरसींवा अंतर्गत ग्राम पंचायत नीलजा, पवनी एवं पथरी का सघन निरीक्षण कर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान बिश्वरंजन ने ग्राम पंचायत नीलजा स्थित रीपा RIPA सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की दीदियों से चर्चा कर स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, प्रभावी ब्रांडिंग और बेहतर विपणन के साथ नए बाजार तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे समूहों की आय में वृद्धि होगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

इसके पश्चात उन्होंने वीबीजी राम जी योजना अंतर्गत संचालित जल संरक्षण कार्यों का जायजा लिया। ग्राम पंचायत पवनी में योजना के तहत किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों का भी अवलोकन कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत नीलजा एवं पथरी के शासकीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर सीईओ ने संबंधित प्रधान पाठक एवं प्राचार्य के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान धरसीवां जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।