Home क्राइम स्पंज आयरन से भरे ट्रक को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिक्री करने...

स्पंज आयरन से भरे ट्रक को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिक्री करने वाले 02 ठग गिरफ्तार

46
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

◆ लगभग ₹7.07 लाख मूल्य के 35 टन 870 किलो स्पंज आयरन ट्रक सहित किए थे गबन।

◆ ट्रक की वास्तविक पहचान छिपाने के लिए लगाए थे फर्जी नंबर प्लेट।

◆ योजनाबद्ध तरीके से दिए थे घटना को अंजाम

◆ आरोपियों के कब्जे से ₹50,000 नगद एवं फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक जप्त।

◆ जप्त मशरूका की कीमत है लगभग 15,00,000/- रुपये

◆ प्रकरण में अन्य आरोपी है फरार, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किए जा रहे है हरसंभव प्रयास।

विवरण – प्रार्थी द्वारा थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी कंपनी से ट्रक क्रमांक CG 08 AT 3321 में 35 टन 870 किलो स्पंज आयरन लोड कर महाराष्ट्र भेजा गया था। रास्ते में ट्रक चालक द्वारा बीमारी एवं अन्य बहाने बनाकर माल गंतव्य तक नहीं पहुंचाया गया तथा बाद में चालक एवं वाहन मालिक से संपर्क नहीं हो सका। प्रकरण में लगभग ₹7,06,854/- मूल्य के स्पंज आयरन का गबन होना पाए जाने पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 321/2026 धारा 318(4), 319(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लाखो रुपए ठगी की घटना को पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन ) श्रीमति दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला को अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर वाहन मालिक गुमान साहू एवं उसके साथी मोहम्मद मुख्तार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी चालक रहीमान साहू के साथ मिलकर ट्रक में लोड स्पंज आयरन को महाराष्ट्र न ले जाकर उरला औद्योगिक क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति को बेच देना स्वीकार करने के साथ ही ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाना स्वीकार किया गया ।

जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना से संबंधित 50,000/- रुपए नगद तथा फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक एवं प्रकरण से संबंधित अन्य दस्तावेज जुमला कीमती लगभग 15,00,000/- रुपए जप्त* कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे है ।

गिरफ्तार आरोपी :

1. गुमान साहू, उम्र 36 वर्ष, हाल निवासी – गोंदवारा, रायपुर।

2. मोहम्मद मुख्तार, उम्र 50 वर्ष, निवासी – सुपेला, जिला दुर्ग।