Home क्राइम 50 किलोग्राम गांजा व नगदी रकम के साथ गांजा की तस्करी मामले...

50 किलोग्राम गांजा व नगदी रकम के साथ गांजा की तस्करी मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

57
0
Oplus_16908288
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दिनांक 14.02.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे है। जिस पर उक्त स्थान में रेड कार्यवाही कर आरोपी हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज एवं हिमांशु दामले को पकड़कर उनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा एवं नगदी रकम 02 लाख रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया जाकर प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन एवं रंजित उर्फ मयूर डिगल को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त सप्लायर/ पैडलर मयूर राजेन्द्र देसले एवं अनुराग सोनी के संबंध में इनपुट प्राप्त हुआ। जिस पर आरोपी मयूर राजेन्द्र देसले एवं अनुराग सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ के आधार पर पाया गया कि आरोपी मयूर राजेन्द्र देसले के द्वारा गांजा की अवैध तस्करी के लिये चारपहिया वाहन क्रमांक एमएच 01 बीयू 9616 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपी ऋषिकेश एवं हिमांशु दामले को अनुराग सोनी के माध्यम से उपलब्ध कराया था और गांजा तस्करी के एवज में कमीशन देता था। इसी प्रकार आरोपी अनुराग सोनी के द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रंजित डिगल एवं मिलन बेहरा के सहयोग से उड़ीसा से गांजा लाकर ग्राहकों को उनके बताये स्थानों पर पहूंचाकर देता था, जिसके लिये अनुराग सोनी को कमीशन मिलता था।

प्रकरण में आरोपी मयूर राजेन्द्र देसले एवं अनुराग सोनी के कब्जे से 01-01 नग मोबाइल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. मयूर राजेन्द्र देसले पिता राजेन्द्र देसले उम्र 30 साल पता उत्कर्ष हाउसिंग सोसायटी के पास, मलेगांव रोड, चालीसगांव, जिला जलगांव महाराष्ट्र।

02. अनुराग सोनी पिता राजकुमार सोनी उम्र 29 साल पता विन्ध्यवासिनी वार्ड, कारगिल चौक, थाना कोतवाली, जिला धमतरी।