Home प्रशासनिक रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘छात्र-छात्राओं से संवाद’ कार्यक्रम 

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘छात्र-छात्राओं से संवाद’ कार्यक्रम 

26
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जे.आर.दानी शासकीय कन्या उच्च.मा.शाला में स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक

महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सी.ए.डब्ल्यू. (Crime Against Women) प्रकोष्ठ एवं पिंक पेट्रोल यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से “छात्र-छात्राओं से संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, रायपुर में छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों,पिंक पेट्रोल यूनिट तथा स्कूल आते-जाते समय अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में रुचि वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त (सी.ए.डब्ल्यू.), महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर, पिंक पेट्रोल यूनिट (मध्य जोन) की टीम एवं सी.ए.डब्ल्यू. कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन पर जे.आर. दानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य डॉ. हितेश दीवान ने रायपुर पुलिस की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों एवं संवाद सत्रों के आयोजन हेतु रायपुर पुलिस को आमंत्रित किया।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता तथा सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।