Home शिक्षा थल सेना अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों से...

थल सेना अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें रायपुर जिले के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित हुए हैं। इन पात्र अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर के माध्यम से निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने आवेदन कार्यालय के ई-मेल employmentexchange.raipur@yahoo.com के माध्यम से भी निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा इसका उद्देश्य शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थियों को बेहतर सहयोग प्रदान करना है।