Home प्रशासनिक नवनिर्मित संकल्प सभागृह’ व 3 एसीपी यातायात कार्यालयों का हुआ भव्य उद्घाटन

नवनिर्मित संकल्प सभागृह’ व 3 एसीपी यातायात कार्यालयों का हुआ भव्य उद्घाटन

14
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर पुलिस कमिश्नर महोदय द्वारा फीता काटकर किया गया विधिवत शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Additional CP),पुलिस उपायुक्त यातायात व पुलिस उपायुक्त क्राइम रहे विशेष रूप से उपस्थित

शहर में सुचारू यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल समन्वय को और अधिक सुदृढ़ व तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यातायात एवं प्रोटोकॉल कार्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक मीटिंग रूम ‘संकल्प सभागृह’ तथा 3 सहायक पुलिस आयुक्त यातायात कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर महोदय डॉ संजीव शुक्ला द्वारा फीता काटकर किया गया।इस गरिमामयी अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Additional CP) श्री अमित तुकाराम कांबले , पुलिस उपायुक्त (DCP) क्राइम एवं पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक व प्रोटोकॉल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन उपरांत पुलिस कमिश्नर महोदय एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनिर्मित ‘संकल्प सभागृह’ और एसीपी कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया तथा उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं व तकनीकी संसाधनों का जायजा लिया।

‘संकल्प सभागृह’ से बेहतर मॉनिटरिंग:* अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम एवं डिजिटल कनेक्टिविटी से सुसज्जित यह मीटिंग रूम यातायात व्यवस्था की दैनिक समीक्षा, आपातकालीन रणनीतियों, वीआईपी मूवमेंट ब्रीफिंग और पुलिस बल के प्रशिक्षण के लिए एक एकीकृत केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

3 नए एसीपी कार्यालय:
प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात व प्रोटोकॉल कार्यालय परिसर में 2 एसीपी कार्यालयों एवं ITMS परिसर में 1 एसीपी कार्यालय की स्थापना की गई है। इससे फील्ड ऑपरेशंस की प्रभावी निगरानी, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और यातायात संबंधी जनसमस्याओं के निराकरण में गति आएगी।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचा न केवल कार्यकुशलता को बढ़ाता है, बल्कि टीम भावना और त्वरित संवाद को भी नई ऊर्जा देता है।