Home राजनीति सेवा संकल्प से आमजनों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ –...

सेवा संकल्प से आमजनों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ – विधायक अनुज शर्मा

4
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आज सेवा सदन कार्यालय, धरसीवां विकासखंड में आयोजन किया गया। शिविर में विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में 5,000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता रही।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के नए पंजीयन, आवेदन तथा योजनाओं से संबंधित सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं। साथ ही 1,600 नागरिकों को स्वामित्व पट्टे वितरित किए गए।

₹84 लाख की राशि DBT के माध्यम से अंतरित

श्रम विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹84 लाख की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे अंतरित की गई।

1,500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1,500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नागरिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिए नियुक्ति पत्र

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए।

जनपद पंचायत की योजनाओं से भी मिली सौगात

जनपद पंचायत धरसीवां द्वारा शिविर के माध्यम से 400 शौचालय, 100 प्रधानमंत्री आवास तथा 400 लखपति दीदी से संबंधित योजनाओं के लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाए गए।

दो महिलाओं को मिला पिंक ऑटो

स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति में ग्राम दोंदेखुर्द की सरिता साहू एवं ग्राम बरौदा की गायत्री वर्मा को पिंक ऑटो प्रदान किया गया। पिंक ऑटो मिलने से दोनों महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा और वे अपनी आजीविका को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सकेंगी।

शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लिया और आयोजन की सराहना की।