Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी श्रीमती सरला देवी शुक्ल की शोकसभा में हुए शामिल

266
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

 रायपुर, 17 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर के बूढ़ापारा स्थित राधेश्याम भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित श्री विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल की शोक सभा में शामिल हुए । 

  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी । उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल अनेक बड़े पदों पर रहे और अपने जीवन का आधा दशक से भी अधिक का समय राजनीति में व्यतीत किये परन्तु श्रीमती शुक्ल पर कभी भी राजनीति का असर नहीं पड़ा, वे हमेशा एक गृहणी ही रहीं । वे अपने नाम सरला के अनुरूप सदैव ही बहुत सरल, मृदुभाषी और मिलनसार रहीं । जब भी उनसे मुलाकात हुई एक मातृवत स्नेह मिला । उनके जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है । मैं इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ । साथ ही ईश्वर से परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ । शोक सभा मे दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री श्री अमितेष शुक्ल, श्री रमेशचंद्र शुक्ल, श्री रमेश वर्ल्यानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।