Home खेल शार्दुल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड...

शार्दुल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 123 रन की साझेदारी

350
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली शार्दुल ठाकुर ने क्रीज पर आते ही जिस तरह से वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर छक्का जड़ा उससे उन्होंने अपने इरादे जता दिए थे। शार्दुल ने भारतीय पारी के 68वें ओवर में ये कारनामा किया।
शार्दुल यहीं नहीं रूके। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ब्रिसबेन टेस्ट के तीसरे दिन जिस तरह से बल्लेबाजी की वो काबिलेतारीफ रही। शार्दुल की इस बेहतरीन पारी को देख सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ होने लगी। इस भारतीय पेसर ने 115 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। शार्दुल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 123 रन की साझेदारी कर भारत को संकट से निकाला। शार्दुल और सुंदर के दम पर भारती य टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए गए 369 रन के जवाब में 336 रन बनानए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 33 रन की बढ़त हासिल है। मेजबान टीम की ओर से पहली पारी में पेसर जोश हेजलवुड ने सबसे अधिक 5 विकेट चटकाए।