Home खेल मुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दी सहमति

मुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दी सहमति

314
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

02 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर में होगा टूर्नामेंट

विश्व विख्यात पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर, जॉन्टी रोड्स, ब्रेटली,

ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन लेंगे हिस्सा

                रायपुर, 24 जनवरी 2021

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सहमति दी है। यह टूर्नामेंट 2 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर में आयोजित होगा। टूर्नामेंट के आयुक्त प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के रायपुर में आयोजन के सिलसिले में दूरभाष पर चर्चा कर अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष अपनी स्वीकृति दे दी है। इस टूर्नामेंट में इंडिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्टेªलिया, वेस्टइंडीज सहित श्रीलंका की टीम भाग लंेगी, जिसमें क्रिकेट के प्रख्यात पूर्व खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदूलकर, जॉन्टी रोड्स, ब्रेटली, ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन जैसे खिलाड़ी होंगे।

                 इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य भारत में सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।  इस आयोजन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया है और श्री गावस्कर की कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित और प्रचारित होने के साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इस टूर्नामेंट के लिए वायकॉम 18 का कलर्स सिनेप्लेक्स प्रसारण भागीदार है, जबकि वूट और जियो इस कार्यक्रम के डिजिटल भागीदार हैं।

                यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ को पर्यटन एवं निवेश को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा। इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और महामारी के समय में लोगों को मनोबल बढ़ाएगा। यह आयोजन रायपुर को देश के एक ऐसे शहर के रूप में स्थापित करेगा, जो सुशासन के माध्यम से महामारी को नियंत्रित करने में कामयाब रहा है। ज्ञातव्य है कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष आईपीएल यूएई में आयोजित हुआ। इस टूर्नामेंट के आयोजन से रायपुर कोरोना महामारी के काल में क्रिकेट की मेजबानी करने वाला देश का पहला शहर होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम देश के बड़े और आधुनिक स्टेडियम में से एक है, इसकी दर्शक क्षमता 50 हजार है