Home छत्तीसगढ़ रायपुर वनवृत्त में एक वाहन सहित लगभग एक लाख रूपए की...

रायपुर वनवृत्त में एक वाहन सहित लगभग एक लाख रूपए की अवैध लकड़ी की जप्ती

208
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

    रायपुर, 24 जनवरी 2021

वन एवं जलवायु परिवर्तन द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस 22 जनवरी को रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत लगभग एक लाख रूपए मूल्य के अवैध लकड़ी सहित वाहन की जप्ती की गई। मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री जे.आर. नायक के मार्गदर्शन और वन मंडलाधिकारी रायपुर श्री विश्वेष कुमार झा के निर्देशानुसार डिप्टी रेंजर श्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा लकड़ी की अवैध परिवहन कर रहे एक मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी-22 एबी 3970 को तिल्दा-खरोरा रोड में घेरा बंदी कर जप्ती की गई। इस अभियान में टीम द्वारा जांच के दौरान संलिप्त आरोपी रवि वर्मा, ग्राम केसदा जिला बलौदाबाजार के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। उक्त कार्रवाई में श्री यदुराम साहू, श्री इन्द्रचंद धनगर, श्री राधे और श्री प्रशांत यादव, आदि विभागीय अमला शामिल था। गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले 21 जनवरी को डिप्टी रेंजर श्री दीपक तिवारी के ही नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुरा मोड़ में घेराबंदी कर लगभग 70 हजार रूपए मूल्य के अवैध लकड़ी सहित एक अन्य वाहन की जप्ती की गई थी।