Home Uncategorized ग्रामीण खेल के समापन में विधायक विक्रम पंहुचे क़ुटरु,कहा ग्रामीण खेल कूद...

ग्रामीण खेल के समापन में विधायक विक्रम पंहुचे क़ुटरु,कहा ग्रामीण खेल कूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा।

397
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कुटरू में तीन दिवसीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन,विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत।

बीजापुर-बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकाशखण्ड के क़ुटरु के आम्रपाली स्टेडियम में पिछले शुक्रवार से आयोजित हुआ ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता रविवार को समापन हो गया।इस प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्साखींच,तीरंदाज़ी,मुर्ग़ालड़ाई, सायकल रेस,व्हलीवाल,घड़ा दौड़ और कुर्सी दौड़ आदि खेल शामिल थे।क़ुटरु क्षेत्र के सोमनपल्ली,कोमपल्ली,अंबेली, केतुलनार, मंडेम,जैवारम,बरदेला, सकनापल्ली,पोटेनार,दरभा, गदामपल्ली,पैंकरम,गुदमा,बेदरे, क़ुटरु,फरसेगढ़,तेलीपेठा,अड़ावली, सागमेट्टा,हर्राबुगाली,करकेली मंगापेटा, उसकापट्टनम और रानीबोदली आदि पंचायतों के खिलाड़ी ग्रामीण खेल खुद प्रतियोगिता में शामिल होकर परम्परागत ग्रामीण खेलों का प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।

समापन समारोह के मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है।खेल हमारे शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास को बढ़ाता है।साथ ही ग्रामीण खेल मनोरंजन के साथ साथ हमारे परम्पराओं से जुड़ा हुआ है,ऐसे आयोजनों से हमें एक दूसरे को जानने का अवसर भी मिलता है।खेल के संयोजक और जिला पंचायत क्षेत्र क़ुटरु के जिला पंचायत सदस्य सोमारु कश्यप ने कहा कि यह आयोजन क़ुटरु जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में होना एक बड़ी उपलब्धि है ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खेलों के संरक्षण में बढ़ावा मिलेगा।

आज के आयोजन में मुख्यरूप से जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम,पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप,जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,जिला पंचायत सदस्य संत कुमारी मंडावी, जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम, जनपद अध्यक्ष बीजापुर राधिका तेलम, जनपद अध्यक्ष भोपालपटनम निर्मला मरपल्ली, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क़ुटरु के अध्यक्ष शैलेश मंडावी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मोहित चौहान, भावेश कोरसा, मुन्नाराम लेकाम, राकेश कोरसा, श्रीमती लक्ष्मी सकनी, राखी हेमला, मारा कुड़ियाम, समैया उद्दे, लोकेश उरसा, रितु गोटा, लक्ष्मण तेलम, अनिता कुड़ियाम, बिच्चेम गोटा, राजू पालो, रैनु कुमेटी, रैनु वाचम, प्रदीप मज्जी, सोमी मुहानदा, अर्चना वेलादी, कुंवर सिंह मज्जी, निमा सडमेक और घनश्याम अड़ावली के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।