Home Uncategorized 10 मार्च को होगा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला ईकाई बीजापुर का वार्षिक...

10 मार्च को होगा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला ईकाई बीजापुर का वार्षिक सम्मेलन।

404
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बीजापुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला ईकाई बीजापुर का वार्षिक सम्मेलन दिनांक 10 मार्च को भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सम्पन्न होगा।उक्त कार्यक्रम में बीआर पुजारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सदाशिव दुर्गम ने बताया 10 मार्च को होने वाले वार्षिक सम्मेलन में जिला स्तर पर विभिन्न पदों हेतु नए पदाधिकारियों का चयन एवं ब्लॉक बॉडी का गठन किया जाएगा।जिसमें संभाग स्तर से भी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे रहेंगे।श्री दुर्गम ने आगे कहा कि जिला स्तर के विभिन्न कर्मचारियों के समस्याओं पर एवम उनके निराकरण सम्बन्धी प्रयासों पर उक्त सम्मेलन में चर्चा किया जाएगा।उक्त सम्मेलन में जिले के स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।