Home Uncategorized अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक विक्रम मंडावी ने दी शुभकामनाएं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक विक्रम मंडावी ने दी शुभकामनाएं।

167
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बीजापुर-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ कामनाएँ देते हुए कहा की वर्तमान में आधी आबादी महिलाओं की है और महिलाओं के हक सुनिश्चित करना समय की माँग है।कांग्रेस की सरकारों ने ही नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में महिला आरक्षण लागू करके महिलाओं के अधिकारों को मान्यता दी।अब महिलाओं को नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों में पचास प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।यही कारण है कि अब देश में महिलाएँ राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री जैसे पदों पर आसीन हो रहे है।स्वर्गीय इंदिरा गांधी, एनी बेसेंट,सरोजिनी नायडू,प्रतिभा देवी सिंह पाटिल सहित अनेक महिला नेत्रियों ने सरकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।विश्व महिला दिवस के अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा है कि समाज में,देश में,सरकार में और संगठन में महिलाओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।