Home Uncategorized अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित।

174
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बीजापुर-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय सांस्कृतिक भवन मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की सदस्य श्रीमती नीना रावतिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के उत्थान से ही समग्र विकास संभव है।राज्य सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़ने की रणनीति अपनायी है, जिसके फलस्वरूप विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।उन्होने कहा कि एक महिला के समर्थ बनने से पूरा परिवार आगे बढ़ता है और परिवार से समाज तथा समाज से प्रदेश एवं देश की उन्नति होती है।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सजग होकर समाज के विकास में सहभागिता निभाने का आग्रह किया।इस मौके पर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने मातृ शक्ति-नारी शक्ति का नमन करते हुए कहा कि आज महिलाएं अपनी योग्यता,प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। महिलाएं आर्थिक उन्नति के साथ ही घर-परिवार को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाकर समाज के विकास में योगदान दे रही हैं।हमें चाहिए कि परिवार में बेटियों को शिक्षित करें और प्रगति का हर अवसर उन्हे प्रदान करें।इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के प्रति नजरिये में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये रखें, तभी सच्चे अर्थों में समाज,प्रदेश और देश की प्रगति होगी। उन्होने जिले की महिलाओं को जागरूक होकर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने सहित कुपोषण एवं एनीमिया को समाप्त करने के लिए सहभागी बनने का आग्रह किया।वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर रोजगार एवं स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलंबी बनने की अपील की।इस अवसर पर जिले की महिलाओं और बेटियों ने भाषण प्रतियोगिता,रंगोली, मेंहदी,नृत्य प्रतियोगिता सहित कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़ इत्यादि प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उक्त प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागी महिलाओं एवं बेटियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के पहले सभी महिलाओं ने नगर में महिला सशक्तीकरण रैली निकाली,जो सांस्कृतिक भवन परिसर से जिला अस्पताल होकर नगर के मुख्य मार्ग होकर पुनः सांस्कृतिक भवन परिसर में संपन्न हुई।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम सहित अन्य जनप्रतिनिधी और एसडीएम बीजापुर देवेश ध्रुव तथा जिला प्रशासन के अधिकारी,मीडिया प्रतिनिधी और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।