Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले में 556 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत के 192 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया…

194
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर, 11 जून 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले में 556 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत के 192 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने इनमें से 231 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 135 कार्यों का शिलान्यास तथा 325 करोड़ 68 लाख 20 हजार रूपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।