पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला (भा ॰पु ॰सें॰) के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त (ट्रैफ़िक व प्रोटोकॉल)डॉ अर्चना झा के मार्गदर्शन से शहर में सुगम यातायात व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्धों की लगातार चेकिंग की जा रही है ।
इसी तारतम्य में यातायात थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत QRT-2 पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक क्र. 1720 हरिवंश कंवर एवं आरक्षक क्र. 1996 रज्जाब खान द्वारा भ्रमण के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध के कब्जे से एक धारदार चाकू एवं एक धारदार कड़ा बरामद किया गया।पूछताछ में संदेही ने अपना नाम जयकिशन विश्वकर्मा पिता स्व. तोखन विश्वकर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी- भगत सिंह मंदिर हसौद, थाना मंदिर हसौद (रायपुर) बताया।
यातायात पेट्रोलिंग टीम द्वारा उक्त संदेही को जप्तशुदा सामग्री सहित अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना तेलीबांधा के सुपुर्द किया गया, जहाँ आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 414/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की अपील:
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध हथियार, धारदार वस्तु लेकर चलना दंडनीय अपराध है। शहर को सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे, तो तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने/कंट्रोल रूम को सूचित करें।






