Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने की सौजन्य...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने की सौजन्य मुलाकात

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण का सदस्य बनाए जाने पर आभार जताया रायपुर, 16 जुलाई 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में पंडरिया की विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्रीमती चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण का सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती चन्द्राकर को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री मनोज चन्द्राकर, श्री लक्ष्मण चन्द्रवंशी, श्री सूर्यकांत तिवारी एवं श्री बैजनाथ चन्द्रवंशी उपस्थित थे।