Home छत्तीसगढ़ कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.13 करोड़ टीके लगाए गए...

कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.13 करोड़ टीके लगाए गए : 92.46 लाख लोगों ने पहला टीका और 20.97 लाख लोगों ने लगवाए हैं दोनों टीके

80
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

45 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 18 से 44 आयु वर्ग के 27 प्रतिशत नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका

रायपुर. 20 जुलाई 2021कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (19 जुलाई तक) एक करोड़ 13 लाख 42 हजार 263 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 92 लाख 45 हजार 685 लोगों को इसका पहला टीका और 20 लाख 96 हजार 578 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख नौ हजार 021 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 16 हजार 630 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 50 लाख 36 हजार 207 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 35 लाख 83 हजार 827 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 43 हजार 223 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 21 हजार 302 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 15 लाख 36 हजार 138 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 95 हजार 915 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 27 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 76 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 26 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में कुल एक करोड़ 99 लाख 32 हजार 392 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें तीन लाख 39 हजार 732 स्वास्थ्य कर्मी, दो लाख 93 हजार 040 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 58 लाख 66 हजार 599 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 021 नागरिक शामिल हैं।