Home मध्यप्रदेश युवक के गले में पट्टा बांधने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस की...

युवक के गले में पट्टा बांधने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस की चुप्‍पी पर नरोत्‍तम ने उठाए सवाल

265
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भोपाल । राजधानी के टीला जमालपुरा इलाके में तीन मुस्लिम युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण कर उसके गले में उसी के बेल्ट का पट्टा डालने और मतांतरण का दबाव बनाने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं की चुप्‍पी पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने सवाल उठाए हैं। इसी बहाने नरोत्‍तम ने दिग्‍विजय सिंह और कमल नाथ पर भी हमला बोलते हुए करारा तंज किया।

दिल्‍ली से भोपाल और गांव की चौपाल तक कांग्रेस में सब मौन

मंगलवार सुबह मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान नरोत्‍तम ने कहा कि एक व्‍यक्‍ति के गले में पट्टा बांधकर अमानवीय कृत्‍य करने वालों की निंदा के लिए तो कांग्रेस के दिल्‍ली से लेकर भोपाल तक और भोपाल से लेकर गांव की चौपाल तक एक शब्‍द नहीं निकला। वो चचाजान आदरणीय दिग्‍विजय सिंह, जो उत्‍तराखंड और विदेश तक की घटनाओं पर ट्वीट करते हैं, लेकिन भोपाल की घटना पर उनकी ओर से एक शब्‍द नहीं आया। और वो ‘हिंदू हूं बेवकूफ नहीं’ कमल नाथ जी जो कहते थे, तो वो हिंदू का ही बेटा था, जिसके गले में पट्टा बांधकर भौंकने के लिए कहा गया। मतांतरण की बात जहां आई, वहां एक शब्‍द नहीं बोला इन्‍होंने। एक ने भी निंदा नहीं की और बुलडोजर चलने पर आपत्‍ति कर रहे हैं। सारा काम विधिसम्‍मत हुआ है। लेकिन आप (कांग्रेस) तुष्‍टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। जनता भी यह अच्‍छी तरह समझ रही है। इससे कांग्रेस की मानसिकता भी स्‍पष्‍ट हो रही है।