Home मध्यप्रदेश भोपाल में बाघ ने बछड़े को दबोचा, गायों के झुंड को पास...

भोपाल में बाघ ने बछड़े को दबोचा, गायों के झुंड को पास आते देख शिकार छोड़कर भागा

258
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भोपाल ।  राजधानी में केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म में एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखा गया है। रात के अंधेरे में एक बाघ ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास बैठे एक बछड़े का शिकार करने की कोशिश की। हालांकि पास में ही सड़क पर गायों का झुंड खड़ा था। बछडे पर बाघ द्वारा हमला करते हुए गायों का यह झुंड तुरंत उस ओर लपका। इससे बाघ बछड़े को वहीं छोड़ झाड़ियों की ओर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाघ के मूवमेंट से इलाके के लोगों में दशहत का माहौल है।

दबे पांव आया बाघ और बछड़े को दबोचा

रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मदरबुल फार्म में हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बाघ धीरे-धीरे दबे पांव आया और सड़क किनारे झूंड से दूर बैठे बछड़े को दबोच लिया। तभी गायों का झूंड आगे आया और बाघ के पास पहुंच गया। कई गायों को सामने खड़ा देख बाघ ने बछड़े को छोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। बाद में जब कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो वे भी सकपका गए।

लगातार दिख रहा बाघ

पिछले दो महीने से मदरबुल फार्म के आसपास बाघ को कई बार देखा गया है। इसके पहले बाघ ने उस जगह के आसपास श्‍वान का भी शिकार किया है। अब फिर बाघ के इस मूवमेंट ने दशहत बढ़ा दी है। एसडीओ आरएस भदौरिया बताते है की वहां पूर्व में ही लोगो को सतर्क रहने की समझाइश दी गई है। इसके पहले बाघ 1234 का मूवमेंट इसी जगह दर्ज किया जा चुका है।