Home राजनीति गया सांसद की फिसली जुबान, आभार प्रकट करते हुए पीएम मोदी की...

गया सांसद की फिसली जुबान, आभार प्रकट करते हुए पीएम मोदी की जगह नीतिश का नाम लिया

72
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

गया । गया जंक्शन पर रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई। भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का नाम ले लिया। भाजपा सांसद सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी जुबान फिसल गई। वे ट्रेन के परिचालन के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट कर रहे थे, तभी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जगह नीतीश कुमार का नाम ले लिया।
वहीं, मौके पर मौजूद गया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने टोका तब उन्होंने तत्काल अपनी गलती सुधारी और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। भाजपा सांसद के जुबान फिसलने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिससे उनके बयान पर सियासत तेज हो गई। बता दें कि हाल ही में नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्षी दलों की बैठक हुई है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में विपक्षी पार्टियां गोलबंद होने जुटी।
चर्चा चली कि विपक्ष की ओर से नीतीश पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं। अब भाजपा सांसद सिंह की फिसली जुबान से सियासत गर्म है। संयोग से सुशील कुमार सिंह पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी थे। उन्होंने 1998 में समता पार्टी के टिकट पर पहली बार अपनी सीट जीती थी और 2009 में जद (यू) के उम्मीदवार के रूप में औरंगाबाद से चुनाव जीता था।