Home छत्तीसगढ़ वर्ल्ड हयूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने कमल सोनी

वर्ल्ड हयूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने कमल सोनी

255
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। वर्ल्ड हयूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजीक खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके द्विवेदी, छत्तीसगढ़ प्रभारी अर्जुन सचदेव व प्रदेश सचिव राजा मखीजा के अनुशंसा पर कमल सोनी को राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष वर्ल्ड हयूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन के पद पर नियुक्त किया गया है। आज बढ़ते कदम हाल में दिन रविवार को 12.30 बजे विधिवत रूप से जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई। जिसमें कमल सोनी को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और साथ ही साथ पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई।
श्री सोनी ने वर्ल्ड हयूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे राजनांदगांव का जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जिसे मैं पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा और लोगों की भलाई के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड हयूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन भारतीय संविधान का पालन करते हुए लोगों को जागरूक करना उनके अधिकारों को बताना और न्याय दिलाना हैं, जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक लोगों के अधिकारों की जिम्मेदारी को समझना है। वर्ल्ड हयूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बनने पर कमल सोनी को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कोमल सिंह राजपूत, राजकुमार बाफना, भागचंद गिड़िया, सौरभ खंडेलवाल, राजा माखीजा, गुरमुख दास वाधवा, घनश्याम सिंह वाधवानी, राजकुमार पंजवानी, मनोहर लाल तोतवानी, गिरधारी लाल पंजवानी, संजय तेजवानी, संजय रिझवानी, राजू भाई डागा, मनीष यादव, रवि सिन्हा, राजू बाफना आदि शामिल है।