Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस की रवानगी तय, मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान का मन...

कांग्रेस की रवानगी तय, मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना चुके हैं : प्रतीक्षा भंडारी

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की सांगठनिक प्रक्रियाएं तेज हो गई हैं। बीते दिनों डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चैतूखपरी एवं मुढ़िया मोहारा में आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी व राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, भाजपा के डोंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार मेश्राम, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी ने कहा कि-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने 9 वर्षों में ही भारत को दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तक पहुंचाया। भारत इस नंबर तक पहुंचने के सपने संजोता था। 70 सालों के इतिहास में जो चीजें मुमकिन नहीं हो सकी थी, वो मोदी सरकार ने की। राज्य में ऐसी कई योजनाएं हैं जो केंद्र सरकार की है, लेकिन भूपेश बघेल इस मामले में कुछ नहीं बोलते। राज्य की कांग्रेस सरकार महाठग है। इन्होंने चुनावी वायदों में झांसा देकर वोट लिए और अब लोगों से छल कर रहे हैं।
श्रीमती भंडारी ने कहा कि-युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा करने वाली कांग्रेस इससे मुकर गई। शराबबंदी तो दूर की बात..ये पहली सरकार है जो शराब जैसे सामाजिक बुराई की वस्तु के उपभोग के फायदे बता रहे हैं। कल्पना ही की जा सकती है कि ऐसे लोगों को सत्ता सौंपना हमारे भविष्य के लिए कितना खतरनाक है। कांग्रेस मिशनरी को बढ़ावा दे रही है। यकायक प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों में बेतहाश इजाफा हुआ है।
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 सालों के कार्यकाल के विषय में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भंडारी ने कहा कि-पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार नहीं हुई बल्कि कांग्रेस का छल जीता। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में भाजपा ने अन्नोदय पर काम किया। प्रदेश में कोई भूखा न हो इसकी व्यवस्था उन्होंने की। छत्तीसगढ़ के बजट को 9 हजार करोड़ से 76 हजार करोड़ तक लेकर गए। प्रदेश सुराज व्यवस्था पर उन्होंने जोर दिया। प्रशासनिक तंत्र बेलगाम नहीं रहे और जनता के हित में काम हुआ, लेकिन भूपेश सरकार में तानाशाही और लालफीताशाही हावी है। बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि-प्रदेश की जनता के पास भाजपा का विकल्प है। कार्यकर्ता बूथों में जमीनी स्तर पर मेहनत करें और लोगों के बीच जाकर असलियत सामने रखें। तय है कि इस बार मतदान भाजपा के पक्ष में ही होगा और दोबारा हम बड़े बहुमत से सरकार बनाएंगे। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी श्रीमती भंडारी के दावों को समर्थन दिया और पूरी लगन के साथ संगठन के लिए खुद को मैदानी रण में झोंक देने का आह्वान किया।