Home छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न, महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त हुईं मिनाक्षी

समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न, महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त हुईं मिनाक्षी

127
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। स्थानीय राजीव नगर, बसंतपुर वार्ड नंबर 42 में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गय्यूर सिद्दीकी, यूजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनतोष यादव, पूर्व प्रदेश सचिव यूजन सभा मोनू खान, भिलाई समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद यादव शामिल हुए।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इमानवेल सिंह व उनके समर्थकों ने वरिष्ठ नेताओं का फूल-मालाओं एवं पटाखे फोड़कर जोरदार स्वागत किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की लेकर भी वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।
बैठक के पश्चात समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इमानवेल सिंह की अनुशंसा पर विभिन्न पदों में नियुक्तियां भी की गई हैं। इनमें महिला विंग के अध्यक्ष के रूप में मिनाक्षी वर्मा को कमान सौंपी गई है। वहीं जिला सचिव लक्ष्मी यादव, जिला सचिव लक्ष्मी निषाद, महिला जिला उपाध्यक्ष मीना कोर्राम, शहर उपाध्यक्ष देवा यादव, शहर प्रमुख महासचिव नायडीज रामटेके, शहर सचिव नरेश मरकाम को नियुक्त किया गया है।
इस दौरान समाजसवादी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गय्यूर सिद्दीकी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मंशा है कि समाजवाद की राजनीति भारत के हर हिस्से में न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था के लिए काम करे और इसके लिए हमारी सांगठनिक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी और निःसंदेह हम लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्होंने संगठन के नेताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति भी समझाई। उन्होंने कहा कि-जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन व आंदोलन किए जाएंगे।
बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इमानवेल सिंह ने कहा कि-संगठन का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे समर्पणभाव के साथ पार्टी के लिए काम कर रहा है। विधानसभा चुनावों से पहले ही लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान उन्होंने कार्यकर्ताओं से किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोती लाल यादव, जिला सचिव मन्नू सोनी, शहर अध्यक्ष ललित साहू, शहर उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, शहर उपाध्यक्ष देवा यादव, शहर सचिव नरेश मरकाम सहित समाजसेवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।