Home छत्तीसगढ़ 2023 में छत्तीसगढ़ और 2024 केंद्र में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी :...

2023 में छत्तीसगढ़ और 2024 केंद्र में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी : तरूण सिन्हा

159
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने 2023 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को समझ आ गया है जो कांग्रेस पार्टी कहती है, वो करती है। आज पूरे देश में कांग्रेस के प्रति माहौल बन चुका है। इससे आने वाले 2024 में लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत पक्की है।
सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा से लोगो में उनके सरल-सहज और अपनेपन के भाव को लोगों ने समझा है, जो गांधी परिवार ने खोया है उसे सोच कर भी रूह कांप उठती है, उसके बाद भी अगर उस परिवार ने सेवाभाव नहीं त्यागा। बल्कि श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद भी त्याग कर मनमोहन सिंह को पीएम बनाया। ये कोई और नहीं सिर्फ गांधी परिवार ही कर सकता है। आज जो राहुल गांधी के साथ हुआ उन्हें घर और सांसदी दोनों से बेदखल किया गया उसके बाद भी उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं हटाए। सभी वर्ग के साथ खड़े रहे। आज पूरा देश राहुल के इस हौसले को देख रहा है। 2024 में उनके स्वागत के लिए पूरा देश खड़ा है।