Home छत्तीसगढ़ आम कार्यकर्ता ही पार्टी का बल है, विस चुनाव में जीत का...

आम कार्यकर्ता ही पार्टी का बल है, विस चुनाव में जीत का झंडा गाडेंगे : प्रतीक्षा भंडारी

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पांडादाह, घुमका, डोंगरढ़ शहर एवं ग्रामीण मंडल की विगत दिनों ग्राम प्रकाशपुर में भाजपा की बैठक आयोजित हुई। विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की सांगठनिक प्रक्रियाएं और बैठकों के सिलसिले के तहत पदाधिकारियों का वरिष्ठों ने मार्गदर्शन किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से बिहार से आए विधायक अनिल रामविलादिया, विधानसभा प्रभारी अजय तिवारी, हरिवंदर सिंह मंगे, जनपद पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकान्त भंडारी, हेमिन लाऊत्रे, पार्थ गेंड्र मौजूद थे।
इस सांगठनिक बैठक में बिहार के विधायक अनिल रामविलादिया ने केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और उसके प्रभावों पर बात की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि-बीते 9 वर्षों में भारत ने वह उपलब्धियां हासिल की है, जिसका विश्व के कई देश अब तक इंतजार कर रहे हैं। हम औरों से बेहतर हुए हैं। विश्व की पांच सबसे बड़ी आर्थिक व्यवस्थाओं में भारत शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2025 तक देश विश्व की सबसे बड़ी तीन आर्थिक व्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर विकास की यात्रा तक का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से भाजपा ने विकासशील बनाया। भाजपा की सरकार ने 15 साल में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास कर अग्रणी राज्यों की बराबरी पर स्थापित किया, लेकिन कांग्रेस ने चार साल में बेड़ा गर्ग कर दिया।
जपं अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी ने कहा कि-आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र जरुरत है कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से मेहनत करें। हमें केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। बूथ की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों पर पार्टी को सबसे ज्यादा भरोसा है। यही वह ईकाई है जो संगठन को मजबूत बनाती है और चुनावों में सफलता दिलाती है। इसे सक्रिय करने और पार्टी ने लंबे समय से काफी ऊर्जा और समय दिया है। स्वाभाविक रुप से आपकी सफलता पर ही पार्टी की सफलता निर्भर है। आम कार्यकर्ता ही पार्टी का बल है। उन्होंने कहा कि-जैसी परिस्थितियां हैं और कांग्रेस सरकार के कुशासन ने जिस तरह लोगों को छला और भ्रमित किया है, उसका तोड़ भाजपा के पास है। विधानसभा चुनाव के परिणामों में हम एक बार फिर बीजेपी का झंडा गाड़ेंगे।
इस बैठक में बड़ी संख्या में सेक्टर के बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।