Home देश सिंतबर को पहली तारीख को होंगे ये बदलाव, सिंलेडर 200 रुपये सस्ता...

सिंतबर को पहली तारीख को होंगे ये बदलाव, सिंलेडर 200 रुपये सस्ता मिलेगा

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । अगस्त का महीना खत्म होने वाला है। सितंबर का महीना शुरू होते ही पहली तारीख को कई बदलाव देखने में मिल सकते हैं। यह बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालते हैं। इसके बाद आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। एक सितंबर से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं। इनका सीधा संबंध आपकी जेब से है।
मोदी सरकार के केंद्रीय कैबिनेट ने गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अलावा यह लाभ अलग से मिलेगा। 30 अगस्त से देशभर में नई कीमतें लागू हो गई है। इसके बाद सितंबर में आपको गैस सिलेंडर के लिए 200 रुपये कम चुकाना पड़ेगा।
वहीं आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीआईए) ने आधार यूजर्स को फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दी है। अगर आप अपना आधार फ्री में अपडेट करना चाहते हैं, तब आपको यह काम 14 सितंबर, 2023 तक निपटा लेना चाहिए। दरअसल, यूआईडीएआई ने 14 सितंबर तक फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। वहीं आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज और जमा करने के लिए 4 महीने का समय दिया था। इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक की डेडलाइन रखी गई है। ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंटहोल्डर्स के लिए नॉमिनेशन करने या फिर नॉमिनेशन से वापस लेने की डेडलाइन 30 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी है। अगर आपने डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तब यह काम भी आपको 30 सितंबर तक पूरा कर लेना चाहिए।
इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी बदलाव कर सकती हैं। ये कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को एलपीजी की कीमत में बदलाव करती हैं। इसके अलावा पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के रेट में भी बदलाव हो सकता है।