Home देश सिंतबर में कई महत्‍वपूर्ण त्यौहार के कारण बैंकों में रहेगा अवकाश

सिंतबर में कई महत्‍वपूर्ण त्यौहार के कारण बैंकों में रहेगा अवकाश

90
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । अगस्‍त का महीना बीत गया है। कल से नया माह शुरू हो जाएगा। सितंबर 2023 में अगर आपका बैंक में जाकर कोई काम निपटाने का इरादा है, तब आपको बैंक की छुट्टियों की जानकारी लेकर ही अपनी योजना करनी चाहिए। सितंबर में अलग-अलग मौकों पर कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें हर रविवार के साथ हर दूसरे और चौथे शनिवार को होने वाला हॉलिडे भी शामिल है।
आरबीआई के छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। सितंबर के महीने में कई महत्‍वपूर्ण त्यौहार मनाए जाएंगे। इसकारण ज्‍यादा छुट्टियों होगी। सितंबर में ही कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और ईद ए मिलाद जैसे त्‍योहार आएंगे। यहां यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक सितंबर में 16 दिन बंद नहीं रहने वाले है। कई अवकाश राष्‍ट्रीय स्‍तर के हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ होलीडे स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के हैं।
3 सितंबर को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। 6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून,गंगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक में अवकाश रहेगा। 9 सितंबर को दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा। 10 सितंबर को रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा। 17 सितंबर, 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा। 18 सितंबर को विनायक चतुर्थी के कारण बेंगलुरु, तेलंगाना में बैंक बंद रहेगा। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेगा। 20 सितंबर को गणेश चतुर्थी और नुआखाई के कारण कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा। 22 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंकों पर ताला रहेगा।
23 सितंबर, 2023 चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा। 24 सितंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा। 25 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा। 27 सितंबर को मिलाद ए शरीफ के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेगा। 28 सितंबर को ईद ए मिलाद के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेगा। 29 सितंबर, 2023 ईद ए मिलाद उन नबी के कारण गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेगा।