Home राजनीति कांग्रेस कभी झूठे वादे नहीं करती : राहुल गांधी

कांग्रेस कभी झूठे वादे नहीं करती : राहुल गांधी

169
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मैसूर। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में कार्यक्रम में कहा कि इन दिनों एक ‘फैशन है कि दिल्ली में सरकार केवल अरबपतियों के लिए काम करती है। लेकिन कांग्रेस कभी झूठे वादे नहीं करती। हमारी सोच यह है कि सरकार को गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। कर्नाटक में हमने जो ‘‘काम किया है, इस काम को अब पूरे देश में दोहराया जाएगा। इस योजना की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में की गई। मैसूर में योजना के लांच इवेंट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपये मिले हैं। चुनाव से पहले, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से पांच वादे किए थे। कांग्रेस ने कहा था कि जब कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कुछ कहते हैं, तब वे करते हैं। आज, जब हम टैबलेट पर क्लिक करते हैं, तब करोड़ों महिलाओं को सीधे 2000 रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा, आज की तरह, करोड़ों महिलाओं को उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरण के माध्यम से 2000 रुपए मासिक मिलने है। राहुल गांधी ने कहा, हम लोगों ने आपसे कहा था कि चुनाव के बाद कर्नाटक में महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का नाम शक्ति रखा गया और हमने इसे पूरा किया।
राहुल गांधी ने कर्नाटक के पांच चुनावी वादों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि पांच में से चार योजनाएं महिलाओं के लिए बनाई गईं। इसके पीछे एक गहरी सोच है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, यह महिलाओं के लिए दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी कल्याण योजना होगी। कर्नाटक में 1.28 करोड़ महिला परिवार प्रमुखों को यह वित्तीय सहायता आज से सीधे उनके बैंक खातों में जमा होने की उम्मीद है।