Home छत्तीसगढ़ पदाधिकारी समाज को उन्नति, समृद्धि और नई पीढ़ी को संस्कार की ओर...

पदाधिकारी समाज को उन्नति, समृद्धि और नई पीढ़ी को संस्कार की ओर लेकर जाएंगे : चित्रलेखा वर्मा

119
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा वर्मा ने राजनांदगांव में नव-निर्वाचित लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा का स्वागत किया। शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि-नए अध्यक्ष के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और समाज आश्वस्त है कि वे इसे पूरा करने में सक्षम हैं। कहा कि-इस दायित्व के साथ ही आप परिवार के मुखिया हो गए हैं। वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको सफल बनाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाज के उत्थान हेतु अपनी योजनाओं का उल्लेख किया। समाज के सदस्यों को साथ मिलकर समृद्धि की दिशा में काम करने का प्रस्ताव रखा। सभी ने एक स्वर में उनका समर्थन किया और उनके हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरारा श्रीमती वर्मा ने कहा कि-चुने गए पदाधिकारी समाज को उन्नति, समृद्धि और नई पीढ़ी को संस्कार की ओर लेकर जाएंगे। इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि-सामाजिक सुधार की दरकार अब के दौर में सबसे ज्यादा है। युवा पाश्चात्य संस्कृति के शिकार होकर अपनी जड़ों भूल रहे हैं। इन्हें रोकने और समझाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि-हम अपने नए अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।