Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ से प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में सक्रिय

डोंगरगढ़ से प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में सक्रिय

245
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी को डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रत्याशी के लिए भाजपा से प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और समाजों को साधने की दिशा में उन्होंने गंभीर प्रयास किए हैं। इसके साथ ही महिला चेहरा होने के नाते भी उनकी दावेदारी को काफी मजबूती मिली है।
ग्राम शिकारीटोला निवासी प्रतीक्षा भंडारी ने अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि को पुख्ता किया है। वे दूसरी बार की जनपद सदस्य और मौजूदा समय में राजनांदगांव जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। काफी खींचतान के बावजूद वे जनपद में भाजपा का झंडा बुलंद कर रहीं हैं। इसके साथ ही भाजपा संगठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं।
श्रीमती भंडारी ने लगातार दो बार अलग-अलग जनपद क्षेत्र से जीत हासिल की है। वे 2015 में जनपद क्षेत्र क्रमांक 10 भाठागांव से जीतकर आईं थीं। वहीं 2020 के चुनावों में उन्होंने क्षेत्र क्रमांक 22 ठाकुरटोला से जीत दर्ज की है। ग्रामीण क्षेत्र में सतत दौरे से वे लोगों के संपर्क में बनी हुई हैं। डोंगरगढ़ विधानसभा में भी वे लगातार सक्रिय हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी डोंगरगढ़ विधानसभा में उनकी मेहनत की प्रशंसा की है। संगठन की बैठकों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने सामंजस्य बनाया हुआ है। भाजपा इस चुनाव में नए और मजबूत चेहरों को मौका दे रहा है। इन परिस्थितियों में प्रतीक्षा भंडारी का नाम भाजपा के सभी आवश्यक मापदंडों पर खरा उतरता है।