Home मध्यप्रदेश लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों...

लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

263
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुरैना । लोकायुक्त की ग्वालियर टीम ने शहर की नवोदय कालोनी में रहने वाले पटवारी को एक व्यक्ति से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी जमीन के नामांतरण के लिए किसान से रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त की टीम पटवारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। घटनाक्रम के मुताबिक हवेली का पुरा गांव निवासी किसान केंद्र सिंह सिकरवार को अपनी जमीन का नामांतरण कराना था। उन्होंने अपनेे जमीन के हल्के के पटवारी सुरेश बंजारा उर्फ सुरेश गौड़ से संपर्क किया। पटवारी ने जमीन के नामांतरण के लिए 15 हजार रुपए की डिमांड की।

इस बात की शिकायत केंद्र सिंह ने लोकायुक्त टीम से की। लोकायुक्त टीम ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया और पटवारी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। इसके बाद सोमवार सुबह पटवारी को उसके नवोदय कालोनी के घर में रिश्वत देने के लिए किसान केंद्र सिंह सिकरवार को भेजा। किसान ने पटवारी को घर में जाकर लोकायुक्त द्वारा लगाए गए केमिकल वाले 15 हजार रुपए दिए। जैसे ही पटवारी ने रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम अब अन्य कागजी कार्रवाई कर रही है।