Home राजनीति उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में मं‎दिर उद्घाटन के बाद गोधरा जैसी घटना...

उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में मं‎दिर उद्घाटन के बाद गोधरा जैसी घटना होने की जताई आशंका

59
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुंबई । शिवसेना (यूटीबी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आंशका व्यक्त की है ‎कि अयोध्या में मं‎दिर के उद्घाटन के दौरान गोधरा जैसी घटना न हो जाए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद की जा रही है और इस समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे लोगों के साथ गोधरा जैसी घटना हो सकती है। गौरतलब है ‎कि गुजरात के गोधरा स्टेशन पर 27 फरवरी, 2002 को साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या से लौट रहे ‘कारसेवकों पर हमला किया गया था और उस डिब्बे में आग लगा दी गई थी, जिसमें कारसेवक सवार थे। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई और इसके बाद पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर दंगे भड़क उठे। जलगांव में ठाकरे ने दावा किया, ऐसी संभावना है कि सरकार राम मंदिर उद्घाटन के लिए बसों और ट्रकों में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित कर सकती है और उनकी वापसी यात्रा के दौरान ‘गोधरा जैसी घटना हो सकती है।
गौरतलब है ‎कि राम मंदिर का उद्घाटन लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले जनवरी 2024 में होने की संभावना है। ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास ऐसी हस्तियां नहीं हैं, जिन्हें लोग अपना आदर्श मान सकें, जिसके चलते वे सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे दिग्गजों को अपना रहे हैं। उद्धव ने कहा ‎कि अब वे (बीजेपी आरएसएस) मेरे पिता बाल ठाकरे की विरासत पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं।